Monday, July 21, 2025
spot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पलायन की सुनामी: पंजाब छोड़ रहे हजारों प्रवासी

ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन हमलों के बाद पंजाब के बॉर्डर जिलों में डर का माहौल है। प्रवासी मजदूर और छात्र बड़ी संख्या में राज्य छोड़ रहे हैं, जिससे खेती और उद्योग दोनों संकट में हैं।

जसपाल कौर की रिपोर्ट

पंजाब के बॉर्डर जिलों में ड्रोन अटैकों और ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति ने राज्य की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा और फिरोजपुर जैसे ज़िलों से प्रवासी मजदूरों, छात्रों और छोटे व्यापारियों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है। इनमें अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं, जो यहां खेती, इंडस्ट्री और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे थे।

सबसे बड़ा असर कृषि पर पड़ रहा है

धान की रोपाई का समय आ चुका है, लेकिन मजदूरों के पलायन से किसान बेहद चिंतित हैं। पंजाब में धान की खेती का दारोमदार काफी हद तक बाहरी राज्यों से आने वाली लेबर पर निर्भर है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो रोपाई का काम गंभीर संकट में पड़ सकता है।

Read  बयान से बवाल तक ; पाकिस्तान में बजता है राहुल गांधी के बयानों का ढोल: बीजेपी ने देशद्रोह जैसा बताया

उद्योगों पर भी खतरा मंडरा रहा है

लुधियाना, जो कि पंजाब का औद्योगिक केंद्र है, वहां की फैक्ट्रियां काफी हद तक यूपी-बिहार के मजदूरों पर आश्रित हैं। जैसे-जैसे ये मजदूर अपने घर लौट रहे हैं, उत्पादन धीमा पड़ रहा है और इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है।

छात्र और पर्यटक भी हो रहे हैं प्रभावित

जालंधर, अमृतसर और पटियाला जैसे शहरों में मौजूद शिक्षा संस्थानों और पर्यटन केंद्रों में भी असर देखा जा रहा है। जाजलंधर रेलवे स्टेशन पर प्रवासियों और छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जो घर लौटने की जल्दी में हैं।

हालांकि सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं बन पा रहा है। बार-बार हो रही घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है। प्रवासी मानते हैं कि फिलहाल अपने घरों में रहना ही सुरक्षित विकल्प है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे, तो इसका असर पंजाब की अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालिक रूप से पड़ सकता है।

Read  बेटे को खोया, बेटी को नहीं टूटने दिया: महिला आयोग और एसपी परिवार ने रचाई इंसानियत की मिसाल

राज्य और केंद्र सरकार के लिए यह एक स्पष्ट संकेत है कि सुरक्षा, स्थिरता और भरोसे का वातावरण जल्द बहाल किया जाना ज़रूरी है, ताकि प्रवासी वापसी की सोच सकें और पंजाब अपनी उत्पादनशीलता व स्थायित्व दोबारा हासिल कर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

नाम की राजनीति पर भड़की जनता—हरदोई को चाहिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य… संस्कार नहीं

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का नाम बदलकर "प्रह्लाद नगरी" करने के प्रस्ताव ने राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। जानिए...

फर्जी दस्तखत, फर्जी मरीज, फर्जी खर्च! डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सरकारी योजना को बनाया पैसा उगलने की मशीन

चित्रकूट के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह पर लगे भारी वित्तीय अनियमितताओं और आयुष्मान योजना के दुरुपयोग के आरोप। पढ़ें...
- Advertisement -spot_img
spot_img

नगर प्रशासन और तहसील की लापरवाही से फूटा जमीनी विवाद का गुस्सा, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत परिवार पर जानलेवा हमला

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला। चार साल से प्रशासन...

अस्पताल में मानवता शर्मसार: ऑक्सीजन के लिए तड़पता मरीज ज़मीन पर बैठा, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ सदर अस्पताल में एक टीबी मरीज की ज़मीन पर बैठकर ऑक्सीजन लेने की वायरल तस्वीर ने प्रदेश...