Monday, July 21, 2025
spot_img

वायरल वीडियो विवाद: महिला ने तोड़ी चुप्पी, भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया ‘भाई समान’, अज्ञात पर केस

गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के साथ वायरल वीडियो को लेकर महिला ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला और जिलाध्यक्ष दोनों ने वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित करने की बात कही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

अब्दुल मोबीन सिद्दीकी की रिपोर्ट

गोंडा – सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर गोंडा में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में वीडियो में दिखने वाली महिला ने छपिया थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल कर उसके और भाजपा नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।

महिला ने जारी किया स्पष्ट बयान

सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए महिला ने कहा, “वायरल वीडियो से मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। वीडियो को कुछ अज्ञात लोगों ने गलत मंशा से फैलाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मेरे बड़े भाई समान हैं और उनसे मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। यदि यह सब नहीं रुका तो मैं मानहानि का मुकदमा करूंगी और जरूरत पड़ी तो महिला आयोग का दरवाजा खटखटाऊंगी।”

Read  ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अभियान तेज, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

घटना का विवरण

घटना रात करीब सवा नौ बजे की बताई जा रही है। महिला के अनुसार, “मैं लखनऊ से लौट रही थी और गोंडा स्टेशन पर मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैंने अध्यक्ष जी को फोन किया और मदद मांगी। उन्होंने मुझे रिसीव किया और कार्यालय पर थोड़ी देर रुकने के लिए कहा। जैसे ही मैं सीढ़ियों से चढ़ रही थी, मेरी हिल वाली सैंडल फिसल गई और मैंने संतुलन खो दिया। अध्यक्ष जी ने मुझे सहारा दिया, जिससे मुझे चोट लगने से बचा लिया।”

भाजपा जिलाध्यक्ष का पक्ष

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने भी सफाई देते हुए कहा, “महिला हमारी पार्टी की सक्रिय सदस्य है और पारिवारिक संबंधों के चलते उसने मुझसे मदद मांगी। मैंने इंसानियत के नाते उसे थोड़ी देर के लिए कार्यालय में रुकने दिया। सीढ़ियों पर चढ़ते समय जब वह फिसली तो मैंने सहारा दिया। इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। अगर किसी को इंसानियत दिखाना अपराध है तो मुझे कुछ नहीं कहना।”

Read  बड़ी कार्रवाई ; यूपी की 6 चीनी मिलों पर जारी हुआ वसूली प्रमाण-पत्र

पुलिस ने लिया संज्ञान

प्रभारी निरीक्षक संजीव वर्मा ने पुष्टि की है कि महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

फर्जी दस्तखत, फर्जी मरीज, फर्जी खर्च! डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सरकारी योजना को बनाया पैसा उगलने की मशीन

चित्रकूट के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह पर लगे भारी वित्तीय अनियमितताओं और आयुष्मान योजना के दुरुपयोग के आरोप। पढ़ें...

नगर प्रशासन और तहसील की लापरवाही से फूटा जमीनी विवाद का गुस्सा, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत परिवार पर जानलेवा हमला

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला। चार साल से प्रशासन...
- Advertisement -spot_img
spot_img

अस्पताल में मानवता शर्मसार: ऑक्सीजन के लिए तड़पता मरीज ज़मीन पर बैठा, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ सदर अस्पताल में एक टीबी मरीज की ज़मीन पर बैठकर ऑक्सीजन लेने की वायरल तस्वीर ने प्रदेश...

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...