Monday, July 21, 2025
spot_img

भाजपा की छवि पर फिर लगा दाग, भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो बना सियासी तूफान

गोंडा बीजेपी कार्यालय का वायरल वीडियो बना विवाद का कारण, जिलाध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतों के आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नौशाद अली की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मंदसौर कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के गोंडा से भी बीजेपी नेता का एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ ‘बम बम’ एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो देखने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें

इस वायरल वीडियो को कथित तौर पर गोंडा के भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो फुटेज में रात के लगभग 9:35 बजे एक गाड़ी कार्यालय परिसर में दाखिल होती है। गाड़ी से उतरने वाले युवक के गले में भगवा रंग का गमछा दिख रहा है। कुछ ही देर बाद, उसी गाड़ी से एक युवती भी नीचे उतरती है और कार्यालय में प्रवेश करती है। कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद दूसरे वीडियो में देखा गया कि युवती जैसे ही सीढ़ियों की ओर बढ़ती है, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उसके कंधे पर हाथ रखते हैं और फिर उसे बाहों में भर लेते हैं। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ऊपर चले जाते हैं।

Read  तीन दिन, तालीम और तिरंगा भावना: जी.एम. एकेडमी में स्काउट-गाइड शिविर ने भरी देशभक्ति की उड़ान

आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- “महिला को दिया सहारा”

मीडिया से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि वीडियो उनके कार्यालय का ही है। उन्होंने बताया कि संबंधित महिला पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है और उस दिन तबीयत खराब होने के कारण कार्यालय में कुछ देर रेस्ट करने आई थी। जिलाध्यक्ष ने कहा,

“उसने फोन करके कहा कि वह कुछ घंटे आराम करना चाहती है। जब वह ऊपर चढ़ रही थी, तो हमने केवल उसे सहारा दिया ताकि वह गिर न जाए।”

जिलाध्यक्ष ने यह भी माना कि वीडियो उनके कर्मचारियों द्वारा ही वायरल किया गया है। साथ ही यह स्पष्ट किया कि घटना 12 अप्रैल की है।

प्रदेश कार्यालय से कारण बताओ नोटिस जारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी की छवि के लिए “हानिकारक” मानते हुए जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उनका आचरण पार्टी अनुशासन के खिलाफ है और इससे भाजपा की साख पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

Read  यौन उत्पीड़न केस से बरी होते ही बोले बृजभूषण शरण सिंह - "सच सामने आ गया, अब दुरुपयोग रोकने पर हो विचार"

उन्हें 7 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोगों ने इस पर कड़ा विरोध जताया, वहीं भाजपा के कई समर्थक इसे विपक्षी साजिश बता रहे हैं।

हालांकि समाचार दर्पण इस वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

गोंडा की यह घटना न केवल भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर रही है, बल्कि एक बार फिर राजनीतिक नेताओं के आचरण पर सवाल खड़े कर रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा इस मामले में क्या रुख अपनाती है और जिलाध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...