Monday, July 21, 2025
spot_img

अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा संस्थान में विस्तार, स्नेहिल पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव, प्रदीप वर्मा प्रदेश सचिव नियुक्त

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ/चित्रकूट। अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा संस्थान ने देशभर में संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में संस्थान ने उत्तर प्रदेश की शिक्षिका और समाजसेवी स्नेहिल पाण्डेय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही चित्रकूट धाम मंडल सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नीति आयोग भारत सरकार में पंजीकृत यह संगठन सनातन धर्म, वैदिक शिक्षा, आध्यात्मिक जागरूकता, और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया जाए और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ा जाए।”

स्नेहिल पाण्डेय को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

स्नेहिल पाण्डेय एक सम्मानित शिक्षिका, सामाजिक कार्यकर्ता और बालिका शिक्षा की प्रबल समर्थक हैं। उन्हें ‘युवा राष्ट्रीय पुरस्कार’ सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वदेशी अभियान जैसे विषयों पर अनुकरणीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा को लेकर नई दिशा मिलेगी।

Read  ITI और इंटर पास युवाओं को नौकरी का ऑफर – सिर्फ एक दिन का मौका

चित्रकूट मंडल सहित यूपी में संगठनात्मक विस्तार

चित्रकूट में रविवार को संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने अरविंद निगम को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार वर्मा को प्रदेश सचिव तथा वरिष्ठ युवा पत्रकार संजय सिंह राणा को चित्रकूट धाम मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियाँ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और युवाओं को नेतृत्व में लाने की रणनीति का हिस्सा हैं। बताते चले कि श्री वर्मा शिक्षा विभाग में एक सजग और युवा शिक्षक हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहते हैं। इसमें प्रमुख वृक्षारोपण और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान को विविध प्रकार से अंजाम देते रहते हैं।

बुंदेलखंड से संजय सिंह राणा पाठा क्षेत्र के एक जुझारू पत्रकार हैं और दलित समाज के लिए हमेशा सेवारत रहते हैं।

आगामी विस्तार योजनाएं और जिम्मेदारियाँ

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि संगठन अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्थानीय और क्षेत्रीय समितियों का गठन करेगा। सदस्यता अभियान, सार्वजनिक कार्यक्रम और सेवा कार्यों को अधिक संगठित रूप में चलाया जाएगा।

Read  घर में सो रही मासूम बच्चियों को उठा कर ले जाता था और… . इस हैवान की कहानी सन्न कर देगी

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय सिंह राणा ने कहा, “संस्थान ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।” वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद निगम और प्रदेश सचिव प्रदीप वर्मा ने संगठन के प्रति समर्पण और विस्तार हेतु सक्रियता की बात दोहराई।

अन्य प्रस्तावित नाम

उत्तर प्रदेश से चुन्नीलाल प्रधान (गोंडा), संजय कुमार वर्मा (देवरिया), जगदंबा उपाध्याय (आजमगढ़), सुशील मिश्रा (बांदा), ठाकुर बख्श सिंह (लखनऊ), हरीश चन्द्र गुप्ता (बिलासपुर, छत्तीसगढ़) के नाम भी विभिन्न पदों के लिए प्रस्तावित हैं।

इन नियुक्तियों से यह स्पष्ट है कि अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा संस्थान एक सशक्त और सक्रिय संगठनात्मक ढांचे के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें युवाओं की भूमिका को प्रमुखता दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...
- Advertisement -spot_img
spot_img

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...