Monday, July 21, 2025
spot_img

बलिया खाद्यान्न घोटाले में 19 साल बाद बड़ी गिरफ़्तारी: पूर्व बीडीओ दयाराम विश्वकर्मा गिरफ्तार

बलिया खाद्यान्न घोटाले में 19 साल से फरार चल रहे पूर्व बीडीओ दयाराम विश्वकर्मा को ईओडब्ल्यू ने वाराणसी से गिरफ्तार किया। 2002-05 के दौरान करोड़ों के घोटाले में प्रमुख आरोपी था।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

लखनऊ/बलिया। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बलिया खाद्यान्न घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 19 वर्षों से फरार चल रहे तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दयाराम विश्वकर्मा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करमजीतपुर इलाके से की गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि कानून के हाथ भले ही देर से पहुंचे, लेकिन अचूक साबित होते हैं।

क्या है बलिया खाद्यान्न घोटाला?

दरअसल, वर्ष 2002 से 2005 के बीच केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत बलिया जिले के बांसडीह विकास खंड में ग्रामीण विकास कार्य कराए जाने थे। इसमें मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी रोड और पुलिया निर्माण जैसी योजनाएं शामिल थीं। लेकिन जांच में सामने आया कि ज़्यादातर कार्य या तो अधूरे थे या मानक से बहुत नीचे स्तर के।

Read  ऑपरेशन सिंदूर के साये में ठहरा विकास — अब तो लौट आओ मज़दूर साथियों

इसके अलावा, मजदूरों को खाद्यान्न देने के नाम पर फर्जी मास्टर रोल तैयार किए गए और करोड़ों रुपये का गबन किया गया। अकेले दयाराम विश्वकर्मा पर 27 लाख रुपये और बड़ी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न के गबन का आरोप है।

गिरफ्तारी की कहानी: कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?

दयाराम विश्वकर्मा के खिलाफ बलिया के थाना बांसडीह और थाना रेवती में IPC की गंभीर धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब है कि वह वर्ष 2022 में सुल्तानपुर जिले में जिला विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इसके बाद उसने पहचान छुपाकर वाराणसी के करमजीतपुर में निवास करना शुरू कर दिया। मगर, EOW को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर 22 जून की सुबह करीब 11 बजे उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

अब तक कितने आरोपी?

ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक 13 लोगों की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। इनमें से कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दयाराम विश्वकर्मा को भी प्रमुख अभियुक्तों में गिना जाता है। गिरफ्तारी के बाद उसे वाराणसी की अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read  सस्ती मिठास, खौफनाक अंजाम — चुर्री-पापड़ खाने से गांव में त्राहि-त्राहि

इस गिरफ्तारी का क्या मतलब है?

यह गिरफ्तारी न केवल बलिया खाद्यान्न घोटाले में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, बल्कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई को एक नई ताक़त भी देती है। वर्षों तक फरार रहने के बाद भी गिरफ्तारी यह संदेश देती है कि भ्रष्टाचार चाहे कितना भी पुराना हो, उसे दबाया नहीं जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...