Monday, July 21, 2025
spot_img

नीरज लवानियां और पत्नी एयर इंडिया फ्लाइट हादसे में लापता, परिवार में गहराई चिंता की लहर

🟠 अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अकोला निवासी नीरज लवानियां और उनकी पत्नी सवार थे। हादसे के बाद से दोनों लापता हैं, जिससे बेटी और परिवार बेहद परेशान हैं।

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देशभर में हड़कंप मच गया है। इसी विमान में अकोला निवासी नीरज लवानियां और उनकी पत्नी भी सवार थे। हादसे के बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार और रिश्तेदारों में गहरा तनाव बना हुआ है।

10 दिन की निजी यात्रा पर थे लंदन रवाना

जानकारी के अनुसार, नीरज लवानियां वड़ोदरा स्थित एसी नेल्सन (अब नेल्सन आइक्यू) कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे और वहीं की फेदर स्काई विलास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे अपनी पत्नी के साथ 10 दिन की निजी यात्रा पर लंदन जा रहे थे।

Read  ...सहर भर मा इंजीनियर लोग लोरत रहलें, अउर जनता घाम-घाम पसीन-पसीन…20 हजार घर अंधेरे में… . 

गुरुवार सुबह 9 बजे नीरज ने अपने बड़े भाई सतीश लवानियां को कॉल कर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। दोपहर 1:38 बजे फ्लाइट टेकऑफ करने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे परिजनों में गहरी बेचैनी फैल गई।

बेटी अर्पणा की आंखों में इंतजार, गांव में संवेदना की लहर

15 वर्षीय बेटी अर्पणा घर पर अपनी नानी के पास रह गई थी, लेकिन जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, वह कुछ रिश्तेदारों के साथ एयरपोर्ट पहुंच गई। एयर इंडिया द्वारा जारी यात्रियों की सूची में नीरज और उनकी पत्नी का नाम क्रमश: 38 और 39 नंबर सीट पर दर्ज है। इसके बावजूद देर शाम तक उनकी स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

[ays_poll id=’30’]

गांव में नीरज के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। परिजन और परिचित लगातार हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर तरफ से अनिश्चितता और आशंका का माहौल है।

Read  काले धन का कुबेर: छोटल्ली सोनी की दौलत की कहानी या पर्दे के पीछे की साज़िश?

सांसद राजकुमार चाहर ने लिया परिवार का हाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर भी नीरज के घर पहुंचे और उनके बड़े भाई सतीश से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...