Monday, July 21, 2025
spot_img

रेलवे स्टेशन पर खौफनाक हत्या: सिरफिरे आशिक ने चाकू से रेता गला

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिसंबर 2022 में हुई प्रेमिका की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला। आरोपी प्रेमी धनंजय को उम्रकैद और ₹50,000 जुर्माने की सजा। जानें पूरी कहानी।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़ जनपद में एक प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ तब लिया, जब एक सिरफिरे आशिक ने रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना 1 दिसंबर 2022 को गोदान एक्सप्रेस से उतरने के दौरान हुई थी।

प्रेम प्रसंग से लेकर हत्या तक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका, निवासी धौरहरा, थाना बिलरियागंज, मई 2022 में अपने चचेरे भाई धनंजय (निवासी शाहपुर, थाना जहानगंज) के साथ घर से भाग गई थी। हालांकि, परिजनों के हस्तक्षेप और दबाव के चलते प्रियंका घर लौट आई थी। इसके बाद उसे मुंबई भेज दिया गया था, ताकि धनंजय से दूरी बनाई जा सके।

इसके बावजूद, धनंजय ने पीछा नहीं छोड़ा और मुंबई पहुंचकर प्रियंका से जबरन मिलने की कोशिश करता रहा। मगर परिवार की सख्ती के चलते वह सफल नहीं हो सका।

Read  वचनबद्धता बनाम उपेक्षा: जब लेखक की मेहनत सवालों में घिर जाए

यह भी पढें – नशा उतरा नहीं था कि पुलिस आ गई – आजमगढ़ में 237 जामबाजों की हुई शामत

हत्या की वारदात

1 दिसंबर 2022 को प्रियंका अपनी बहन नीलम और परिजनों के साथ गोदान एक्सप्रेस से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आजमगढ़ आई थी। जैसे ही वे रेलवे स्टेशन पर उतरे, धनंजय वहां पहले से मौजूद था। उसने अचानक प्रियंका पर हमला कर दिया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद उसने खुदकुशी की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया और गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय का फैसला

घटना के बाद जीआरपी थाना में वादिनी नीलम सरोज द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 8 गवाहों को पेश किया।

यह भी पढें- दामाद की ललकार… दोस्त की गोली… सास की जान चली गई – आजमगढ़ कांड से सनसनी

Read  मोहम्मदपुर में शिक्षा की बदली तस्वीर – रवि प्रकाश के प्रयासों को अंबिका सेवा संस्थान ने दिया सलाम

अंततः, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय की अदालत ने 3 साल बाद आरोपी धनंजय को आजीवन कारावास और ₹50,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की आधी राशि मृतका प्रियंका की मां को दी जाए।

यह मामला न केवल कानून के शिकंजे की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि प्रेम संबंधों में जब भावनाएं उग्र रूप ले लेती हैं, तो वह कितनी भयावह परिणति तक पहुँच सकती हैं। इस दर्दनाक घटना ने समाज और कानून दोनों के लिए एक सख्त संदेश छोड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...