Monday, July 21, 2025
spot_img

UP की सियासत में पलटवार! सर्वे में NDA ने ली बढ़त, सपा को बड़ा झटका

इंडिया टुडे और C वोटर्स के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में उत्तर प्रदेश की सियासी तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जानिए किसे हुआ फायदा और कौन हुआ पीछे।

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों ने सभी को चौंका दिया था। जहां एक ओर भाजपा ने 400 पार का दावा किया था, वहीं असल नतीजों में पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी पीछे रह गई। विपक्ष ने भाजपा को 240 सीटों पर रोक दिया, जबकि उम्मीदें कहीं ज्यादा थीं।

इस चुनाव के बाद से इंडिया टुडे और C वोटर्स की ओर से दो बार ‘मूड ऑफ द नेशन पोल’ जारी किया गया है—पहला अगस्त 2024 में और दूसरा फरवरी 2025 में। इन दोनों सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश की सियासी तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं, किस पार्टी का ग्राफ चढ़ा और किसे झेलनी पड़ी गिरावट।

अगस्त 2024: इंडिया गठबंधन था आगे

अगस्त में आए आंकड़ों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन को एनडीए पर मामूली बढ़त मिलती दिखाई दी थी।

इसे भी पढें  मुख्यमंत्री योगी को लेकर अमित शाह की टिप्पणी पर अखिलेश यादव का तंज: बोले- "मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट!"

इंडिया गठबंधन: 40 सीटें

समाजवादी पार्टी (सपा): 34

कांग्रेस: 6

एनडीए: 39 सीटें

भाजपा: 35

अपना दल (एस): 2

रालोद: 2

इन आंकड़ों से साफ था कि उस समय जनता का झुकाव इंडिया गठबंधन की ओर कुछ ज्यादा था।

फरवरी 2025: एनडीए ने फिर ली बढ़त

हाल ही में आए फरवरी 2025 के आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

एनडीए को 43 से 45 सीटों का अनुमान

भाजपा: 40

अपना दल व रालोद: 4 से 5

इंडिया गठबंधन को 34 से 36 सीटें

सपा: 30

कांग्रेस: 5

यानि अब अगर चुनाव होते हैं, तो भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए इंडिया गठबंधन पर बढ़त बना सकता है।

किसे कितना हुआ फायदा या नुकसान?

अगर तुलना करें लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों और फरवरी 2025 के सर्वे के आंकड़ों से, तो ये साफ हो जाता है कि:

सपा

2024 में 37 सीटें जीती थीं

अब 30 सीटों का अनुमान

7 सीटों का नुकसान

भाजपा

इसे भी पढें  ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से फर्जी भुगतान, नियमों को रौंद रहा अवर अभियंता संदीप कुमार

2024 में 33 सीटें जीती थीं

अब 40 सीटों का अनुमान

7 सीटों का फायदा

कांग्रेस

पहले 6 सीटें, अब 5 का अनुमान

1 सीट का हल्का नुकसान

बदलते सर्वे आंकड़ों से साफ है कि उत्तर प्रदेश में सियासी गणित तेजी से बदल रहा है। जहां अगस्त 2024 में इंडिया गठबंधन को बढ़त दिखाई दी थी, वहीं फरवरी 2025 तक एनडीए ने बढ़त बना ली है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि भाजपा ने बीते महीनों में अपने खोए हुए जनाधार को काफी हद तक वापस पा लिया है, जबकि सपा को अपने मजबूत गढ़ में भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

नाम की राजनीति पर भड़की जनता—हरदोई को चाहिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य… संस्कार नहीं

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का नाम बदलकर "प्रह्लाद नगरी" करने के प्रस्ताव ने राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। जानिए...

फर्जी दस्तखत, फर्जी मरीज, फर्जी खर्च! डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सरकारी योजना को बनाया पैसा उगलने की मशीन

चित्रकूट के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह पर लगे भारी वित्तीय अनियमितताओं और आयुष्मान योजना के दुरुपयोग के आरोप। पढ़ें...
- Advertisement -spot_img
spot_img

नगर प्रशासन और तहसील की लापरवाही से फूटा जमीनी विवाद का गुस्सा, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत परिवार पर जानलेवा हमला

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला। चार साल से प्रशासन...

अस्पताल में मानवता शर्मसार: ऑक्सीजन के लिए तड़पता मरीज ज़मीन पर बैठा, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ सदर अस्पताल में एक टीबी मरीज की ज़मीन पर बैठकर ऑक्सीजन लेने की वायरल तस्वीर ने प्रदेश...