Monday, July 21, 2025
spot_img

7 महीनों में 25 शादियां करने वाली इस दुल्हन के कारनामे आपको हैरान कर देगा

महराजगंज की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर 7 महीनों में 25 शादियां कर शादी के नाम पर लोगों को ठगा। जानिए कैसे राजस्थान पुलिस ने इस ठग गिरोह का पर्दाफाश किया।

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

महराजगंज, उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। जिले की एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर शादी के नाम पर लोगों को ठगने का संगठित गिरोह खड़ा कर दिया। खास बात यह है कि इस महिला ने मात्र सात महीनों में 25 बार शादी की और हर बार शादी के कुछ ही दिन बाद घर से नकदी, गहने और मोबाइल लेकर फरार हो जाती थी।

2018 में की थी लव मैरिज

दरअसल, मामला महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां की रहने वाली महिला ने वर्ष 2018 में नौतनवा इलाके के युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों का पहले से पारिवारिक संबंध था और वे घर से भागकर शादी करने के बाद गांव लौट आए थे। हालांकि, कुछ समय साथ रहने के बाद महिला के आचरण से परेशान होकर ससुराल वालों ने उन्हें अलग कर दिया। इसके बाद दोनों पास के एक खाली मकान में रहने लगे और यहीं से ठगी की योजना की शुरुआत हुई।

Read  पूर्वांचल समृद्धि निधि व पी.एस.आर. माइक्रो फाउंडेशन के भव्य सेमिनार में दिखा जोश, नए डायरेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी

2021 में गांव से हो गए थे गायब

गांव के लोगों का कहना है कि वर्ष 2021 में यह दंपती अचानक अपनी छह वर्षीय बेटी को गांव में छोड़कर लापता हो गया। बाद में जानकारी मिली कि उन्होंने भोपाल में नया ठिकाना बना लिया है। वहीं से दोनों ने एक संगठित गिरोह खड़ा किया, जिसमें कुल छह सदस्य शामिल थे। यह गिरोह ऑनलाइन शादी ऐप्स के माध्यम से युवकों को फंसाता था।

सात महीने में रचाईं 25 शादियां

इस गिरोह की योजना बेहद शातिराना थी। महिला स्वयं को कुंवारी बताकर विवाह योग्य युवकों को अपने जाल में फंसाती थी। शादी के कुछ ही दिन बाद वह अपने ‘पति’ के घर से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। पिछले सात महीनों में वह 25 बार शादी कर चुकी है और हर बार शिकार बदलती रही।

राजस्थान पुलिस ने रची जाल, हुई गिरफ्तारी

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब राजस्थान के मान टाउन निवासी विष्णु शर्मा ने 3 मई को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें भोपाल की एक लड़की से शादी कराने के नाम पर दो लाख रुपये लिए गए और सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर शादी कराई गई। तीन दिन बाद ही युवती नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई।

Read  औरतों की चीखें, बच्चों का रोना और बुजुर्गों की बेबसी – सबकुछ एक साथ टूट पड़ा…बुलडोजर एक्शन नहीं रुका

इसके बाद राजस्थान पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई। एक पुलिसकर्मी को शादी के इच्छुक युवक के रूप में युवती के संपर्क में भेजा गया। भोपाल में स्थानीय मुखबिरों की मदद से दबिश दी गई और अंततः महिला को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले से महराजगंज पुलिस अभी भी अनजान है, लेकिन यह घटना अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...
- Advertisement -spot_img
spot_img

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...