Sunday, July 20, 2025
spot_img

फरह, मथुरा: हौंडा शोरूम पर दबंगों का हमला, मालिक व कर्मचारी घायल

मथुरा जिले के फरह कस्बे में हौंडा टू-व्हीलर शोरूम पर एक भीड़ ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें शोरूम मालिक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पूरी घटना।

ठाकुर के के सिंह की रिपोर्ट

फरह, मथुरा। मथुरा जिले के फरह कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे स्थानीय भगत हौंडा टू-व्हीलर शोरूम पर एक भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में शोरूम मालिक कप्तान सिंह, उनके दो बेटे और अन्य तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला सुनियोजित तरीके से किया गया। हमलावरों ने पहले शोरूम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया और फिर अंदर घुसकर कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान देवेंद्र नामक कर्मचारी के गले में फंदा डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई और सड़क तक घसीट कर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अधमरी स्थिति में छोड़ दिया गया।

Read  'साहब, वो बड़े अफसर ने मेरी पत्नी को....', रो-रोकर पति ने CM Yogi को लिखी ऐसी चिट्ठी कि अधिकारी के तोते उड़ गए

इसके तुरंत बाद सलमान, शाहरुख, काले, अनवार, इब्राहिम, फुरकान, सोहेल, मौसिम, राहुल समेत लगभग दो दर्जन अज्ञात लोगों ने भी हमले में हिस्सा लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन हमलावरों ने पुलिस के सामने भी पथराव जारी रखा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। भारी पथराव के कारण पुलिस को भी जान बचाना मुश्किल हो गया। अंततः जब हमलावरों का उग्र व्यवहार शांत हुआ, तो वे अपने मोहल्ले की ओर लौट गए।

इसके बाद पीड़ित पक्ष किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा और उनका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया।

यह घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...
- Advertisement -spot_img
spot_img

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...