Monday, July 21, 2025
spot_img

भारत से पंगा पड़ा भारी: स्वाद खो बैठा पाकिस्तान, अब पानी के साथ जायके को भी तरस रहा

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंधों पर रोक लगा दी है। मसालों, कपड़ों और ड्राई फ्रूट के व्यापार पर असर; पाकिस्तान स्वाद और वस्त्र दोनों को तरस रहा है।

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति अपना रुख सख्त कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप भारत-पाकिस्तान के बीच का व्यापार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। विशेष रूप से मसालों और कपड़ों के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिससे पाकिस्तान अब स्वाद और वस्त्र दोनों के लिए तरस रहा है।

गौरतलब है कि भारत से ही पाकिस्तान को उच्च गुणवत्ता वाले मसालों की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इस व्यापार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर पाकिस्तान की रसोई पर पड़ा है, जहां जायके की कमी साफ महसूस की जा रही है।

Read  ब्रजेश पाठक के DNA पर आपत्तिजनक टिप्पणी! सपा नेताओं को भेजा गया कानूनी नोटिस, 15 दिन में माफी नहीं तो मुकदमा तय

भारत में मसालों की कीमतों में गिरावट

वहीं भारत में मसालों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। उदाहरण के तौर पर, जो इलायची पहले 3000 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, अब वह 2400 रुपए किलो में उपलब्ध है। व्यापारिक विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान को निर्यात बंद होने के कारण यह गिरावट हुई है।

कपड़ों की दुनिया भी प्रभावित

पाकिस्तान, विशेषकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भेजे जाने वाले सूती और चिकन कपड़ों पर बहुत हद तक निर्भर था। लेकिन अब, कपड़ा व्यापारियों ने भी पाकिस्तान से व्यापार संबंध पूरी तरह समाप्त कर दिए हैं। वर्ष 2019 में ही लखनऊ से कपड़ा व्यापार बंद कर दिया गया था, क्योंकि वहां के व्यापारियों के लेन-देन पर विश्वास नहीं रहा।

ड्राई फ्रूट की कीमतों में संभावित वृद्धि

वहीं दूसरी ओर, भारत में ड्राई फ्रूट की कीमतें बढ़ने की संभावना है। अफगानिस्तान से आने वाले बादाम, मुनक्का, पिस्ता और छुआरे अब पाकिस्तान के रास्ते भारत नहीं आ सकेंगे, जिससे इनकी कीमतों में तेज़ी आई है।

  • बादाम मामरा: 2400 से बढ़कर 2800 रुपये प्रति किलो
  • छुआरा: 100 से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो
  • अफगान पिस्ता: 1100 से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो
Read  हरिऔध की लेखनी : जहां शब्दों ने छंदों की नई परिभाषा लिखी 

सेंधानमक की आपूर्ति पर असर

भारत में सेंधानमक का आयात भी काफी हद तक पाकिस्तान पर निर्भर था, जो अब पूरी तरह बंद हो चुका है। इससे घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी सख्ती दिखाई है। मसालों से लेकर कपड़ों और खाद्य उत्पादों तक, हर स्तर पर व्यापारिक नाकेबंदी से पाकिस्तान को भारी झटका लगा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...