Monday, July 21, 2025
spot_img

तिवारी अपहरण से थर्राया बलिया, पुलिस पर उठे सवाल, थाना प्रभारी लाइनहाजिर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए अजय तिवारी अपहरण कांड में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर नई टीम गठित की है। जानें पूरी खबर।

जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अजय तिवारी के अपहरण कांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना को बीते 72 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। नतीजतन, इस गंभीर असफलता से नाराज पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सुखपुरा थाने के प्रभारी रामायण सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह अब गड़वार थाने में तैनात अपराध निरीक्षक सुशील कुमार दूबे को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि यह सनसनीखेज वारदात रात करीब दो बजे की है, जब नकाबपोश और हथियारबंद बदमाश एक थार जीप और करीब 15-20 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ गांव में दाखिल हुए। उन्होंने अजय तिवारी के घर पर हमला कर उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। इस घटना ने न सिर्फ तिवारी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना दिया है।

इसे भी पढें  केन नदी ने बरपाया कहर: 40 गांव बाढ़ की चपेट में, संपर्क मार्ग कटे, प्रशासन अलर्ट पर

पुलिस की कार्रवाई और जांच की दिशा

एसपी ओमवीर सिंह ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण कर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस का दावा है कि वह हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। वहीं, थाना प्रभारी के निलंबन को कई स्थानीय लोग और भाजपा नेता पुलिस प्रशासन पर बढ़ते दबाव का परिणाम मान रहे हैं।

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

इस मामले पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपहरण कांड की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, बैरिया से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि उनकी अपील पर थाना प्रभारी को लाइनहाजिर किया गया है, जिसके लिए उन्होंने एसपी का धन्यवाद किया।

यह अपहरण कांड बलिया की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जहां एक ओर थाना प्रभारी का निलंबन पुलिस विभाग के लिए जवाबदेही का संकेत है, वहीं दूसरी ओर जनता को अब भी अपराधियों की गिरफ्तारी का इंतजार है। प्रशासन पर बढ़ते दबाव के बीच, यह देखना अहम होगा कि जांच टीम आगे कितनी तेजी से प्रगति करती है।

इसे भी पढें  ‘रात के अंधेरे में साजिश’: पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह का बड़ा हमला, सपा पर लगाए फर्जीवाड़े के आरोप

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

नाम की राजनीति पर भड़की जनता—हरदोई को चाहिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य… संस्कार नहीं

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का नाम बदलकर "प्रह्लाद नगरी" करने के प्रस्ताव ने राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। जानिए...

फर्जी दस्तखत, फर्जी मरीज, फर्जी खर्च! डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सरकारी योजना को बनाया पैसा उगलने की मशीन

चित्रकूट के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह पर लगे भारी वित्तीय अनियमितताओं और आयुष्मान योजना के दुरुपयोग के आरोप। पढ़ें...
- Advertisement -spot_img
spot_img

नगर प्रशासन और तहसील की लापरवाही से फूटा जमीनी विवाद का गुस्सा, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत परिवार पर जानलेवा हमला

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला। चार साल से प्रशासन...

अस्पताल में मानवता शर्मसार: ऑक्सीजन के लिए तड़पता मरीज ज़मीन पर बैठा, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ सदर अस्पताल में एक टीबी मरीज की ज़मीन पर बैठकर ऑक्सीजन लेने की वायरल तस्वीर ने प्रदेश...