Monday, July 21, 2025
spot_img

अवैध खनन का महागठबंधन: भरतकूप में नियम, इंसान और पहाड़ सब ढह रहे हैं

चित्रकूट की भरतकूप क्रेशर नगरी में अवैध खनन और ब्लास्टिंग चरम पर है। खनिज अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, जिससे न केवल पर्यावरण बल्कि जनता का स्वास्थ्य भी खतरे में है।

चित्रकूट जनपद की भरतकूप क्रेशर नगरी इन दिनों अवैध खनन और ब्लास्टिंग के चलते सुर्खियों में है। सरकारी मानकों को ताक पर रखकर जहां एक ओर अवैध खनन कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खनिज विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर की मिलीभगत से सजातीय खदान संचालकों को खुली छूट दी जा रही है।

एक ओर पहाड़ों का वजूद खत्म, दूसरी ओर जनता का स्वास्थ्य खतरे में

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह और खनिज इंस्पेक्टर मंटू सिंह अपने सजातीय क्रेशर मालिकों को पूर्ण संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। नतीजतन, सीमांकन क्षेत्र से बाहर खुदाई, अवैध ब्लास्टिंग, और मानकविहीन खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे न केवल पहाड़ियों का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि आस-पास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी गम्भीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

Read  भैंस-बकरी के नाम पर लूटा गया सरकारी खजाना, नमसा में जिम्मेदारों की सांठगांठ उजागर

डस्ट प्रदूषण बना बीमारियों की वजह, NGT नियमों की हो रही अवहेलना

क्रेशर मशीनों से निकलने वाली धूल (डस्ट) स्थानीय लोगों के लिए सांस संबंधी बीमारियों की बड़ी वजह बन चुकी है। इसके बावजूद भी अधिकतर क्रेशर संचालक NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के निर्देशों को अनदेखा कर रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से, खनिज विभाग इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।

हर माह मोटी रकम के बदले संरक्षण का सौदा

सूत्रों की मानें तो खदान संचालकों द्वारा खनिज अधिकारियों को प्रति माह मोटी रकम दी जा रही है, जिसके बदले उन्हें अवैध गतिविधियों की खुली छूट मिलती है। यही कारण है कि भरतकूप क्षेत्र में अवैध खनन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

➡️संजय सिंह राणा की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...