Monday, July 21, 2025
spot_img

शिक्षा, पर्यटन, खनन, पेयजल…नाम विकास का… खेल सिर्फ भ्रष्टाचार का… आइए जानते हैं 👇

10 अप्रैल 2025 की प्रमुख खबरों में खुलासा: शिक्षा, खनन, पर्यटन और पेयजल योजनाओं में फैले भ्रष्टाचार की सच्चाई। पढ़ें संजय सिंह राणा की विशेष रिपोर्ट जो लाएगी असली गुनहगारों की पोल खोल खबरें।

शिक्षा में फैला भ्रष्टाचार: विद्या के मंदिर बन गए अवैध वसूली के अड्डे

आज के दौर में शिक्षा, जो समाज की रीढ़ मानी जाती है, अब भ्रष्टाचार का केंद्र बनती जा रही है। प्राइवेट स्कूलों और पब्लिकेशन हाउसों की मिलीभगत से किताबों को ओवररेट पर बेचा जा रहा है, जिससे अभिभावकों की आर्थिक कमर टूट रही है। दुकानदार बदनाम हो रहे हैं जबकि असली खेल परदे के पीछे में रचा जा रहा है।

पर्यटन विभाग की मनमानी: विरासतों पर संकट

दूसरी ओर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी की मिलीभगत से कई पुरानी विरासतों को मिटाने की साजिश रची जा रही है। निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन की पहचान खतरे में पड़ गई है।

Read  कॉरिडोर के नाम पर 275 मकान ढहेंगे और सांसद कहती हैं ‘छोड़ दो शहर’ – क्या यही विकास है?

अवैध खनन पर नियंत्रण विफल: अधिकारियों की मिलीभगत उजागर

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहा अवैध खनन प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रहा है। वनाधिकारियों और वाचरों की संदिग्ध भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्देशों को नजरअंदाज कर वन दरोगा भारी वसूली में लगे हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की सांकेतिक झलक

भरतकूप बना क्रेशर नगरी: खनिज विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन चरम पर

भरतकूप के पहाड़ों में सजातीय क्रेशर मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए खनिज अधिकारी और निरीक्षक मिलकर सरकारी मानकों को दरकिनार कर खनन कार्य करवा रहे हैं। इससे हर महीने भारी मात्रा में सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

पेयजल योजनाओं में भी भ्रष्टाचार: सदर ब्लॉक कर्वी चर्चा में

हैंडपंप मरम्मत, रीबोर और समर्सिबल लगाने के नाम पर जमकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। चहेती फर्मों को भुगतान कर ग्राम प्रधान और सचिव भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

सम्मानित आम जनमानस से विशेष अपील

अगर आप भी भ्रष्टाचार का विरोध करना चाहते हैं, तो अपनी आवाज़ बुलंद करें। हम आपकी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रयास करेंगे।

➡️संजय सिंह राणा की रिपोर्ट

Read  2027 में महिला जनसंपर्क बनेगा सपा का ब्रह्मास्त्र, हर घर तक पहुंचेगा संदेश

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...
- Advertisement -spot_img
spot_img

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...