Monday, July 21, 2025
spot_img

लबालब पानी… लगातार बारिश से मंदाकिनी और बरदहा का जलस्तर बढ़ा, गुप्त गोदावरी गुफा बंद

चित्रकूट में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गुप्त गोदावरी गुफा में पानी भरने से उसे बंद कर दिया गया है, जबकि कई इलाकों का संपर्क मार्ग टूट गया है।

राधेश्याम प्रजापति की रिपोर्ट

चित्रकूट, लगातार हो रही बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बीते तीन दिनों से जारी मूसलधार बारिश के चलते मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर खतरनाक ढंग से बढ़ने लगा है।

खास तौर पर गुप्त गोदावरी गुफा, जो चित्रकूट का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, वहां की जलधारा इतनी तेज हो गई है कि पानी अब प्रवेश द्वार से बाहर बहने लगा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल गुफा में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

इसी प्रकार, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सतना जिले में भी हो रही मूसलधार बारिश का असर चित्रकूट की तपोभूमि पर साफ देखने को मिल रहा है। आरोग्यधाम स्थित रपटा पुल पर पानी बहने लगा है, जिससे चित्रकूट-सतना मार्ग पर स्थित रावतपुरा सरकार आश्रम और अन्य संस्थानों तक आवागमन प्रभावित हुआ है।

Read  विचारधारा पर पलटवार: बसपा को खत्म बताने वाले खुद राजनीतिक हाशिए पर हैं

इसके अतिरिक्त, पयश्वनी नदी के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी ने संतोषी अखाड़ा के पीछे बसे करीब 50 घरों को मुख्य संपर्क से काट दिया है। अस्थायी मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, चमरौहां गांव के पास बरदहा नदी पर बने रपटा पर भी पानी बहने लगा है, जिससे ग्रामीणों का तहसील और ब्लॉक से संपर्क टूट गया है। हालाँकि यह एक बरसाती नदी है और आमतौर पर कुछ घंटों में जलस्तर घट जाता है, लेकिन फिलहाल आवाजाही बाधित है।

लगातार बारिश ने एक ओर जहां वातावरण को शीतल किया है, वहीं दूसरी ओर सड़कों, संपर्क मार्गों और धार्मिक स्थलों पर जलभराव ने चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...
- Advertisement -spot_img
spot_img

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...