Sunday, July 20, 2025
spot_img

अरे काका! अब तो कूड़ाघर भी VIP बन गया – कब्जाधारी बाउंड्री बनवाए रहे, अफसर लोग मुँह में फुल झोंक के देखत रहे

चित्रकूट के भैरों पागा में नगर पालिका की 50 लाख की जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन चुप। SDM के आदेश के बावजूद कब्जाधारी ने बना दी बाउंड्री वॉल। क्या अब चलेगा नगर पालिका का बुलडोज़र?

संजय सिंह राणा की रिपोर्ट

चित्रकूट। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने वाले नगर पालिका प्रशासन की अपनी ही संपत्ति पर कब्ज़ा हटवाने में असहायता साफ झलक रही है। मामला जिला मुख्यालय के भैरों पागा क्षेत्र का है, जहां लगभग 50 लाख रुपए की कीमत की नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।

कैसे हुआ कब्जा?

दरअसल, गाटा संख्या 263/1, रकबा 0.027 हेक्टेयर, को नगर पालिका के कूड़ाघर के नाम दर्ज करने का आदेश उप जिलाधिकारी (सदर) ने 7 मई 2025 को जारी किया था। यह जमीन चित्रकूट विशेष क्षेत्र प्राधिकरण कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है। लेकिन आदेश जारी होने के कुछ ही दिन बाद, बस स्टैंड कर्वी निवासी प्रकाश ने मौके का फायदा उठाते हुए अवकाश के दिनों में बाउंड्री वॉल और गेट बनवाकर इस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

Read  ग्राम रोजगार सेवक रामप्रसाद यादव कैसे बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक? जांच की उठ रही मांग

नगर पालिका की चुप्पी पर सवाल

यह विडंबना ही है कि जो नगर पालिका हर हफ्ते जेसीबी लेकर शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने निकलती है, वही अपने अधिकार की भूमि पर कब्ज़ा हटाने से कतराती नजर आ रही है। सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका प्रशासन सिर्फ कमजोरों पर ही बुलडोज़र चलाने की हिम्मत दिखाता है?

अगला कदम क्या होगा?

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन स्वंय के कूड़ाघर की ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का कदम उठाता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस भूमि पर नगर पालिका का कूड़ाघर प्रस्तावित था, जो नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्थानीय जनभावना

स्थानीय नागरिकों में इस अवैध कब्ज़े को लेकर नाराज़गी है। उनका कहना है कि यदि सरकारी जमीनों पर इस तरह से कब्जा होने लगा तो फिर आम जनता को क्या संदेश जाएगा? प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल इस पर संज्ञान ले और अवैध निर्माण को ध्वस्त करे।

Read  चेन लूट और नकदी छीनने का मास्टरमाइंड शमशेर खान दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...