Monday, July 21, 2025
spot_img

खंडहर में कैद खतरा: नैनी जेल के फांसी घर में शिफ्ट किया गया अतीक का बेटा

प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में स्थित ऐतिहासिक ‘फांसी घर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। माफिया अतीक अहमद के बेटे के बैरक में नकदी मिलने के बाद उसे इस उच्च सुरक्षा बैरक में शिफ्ट किया गया है। जानें इस जगह का ऐतिहासिक महत्व और आखिरी फांसी का विवरण।

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश)। नैनी सेंट्रल जेल के भीतर स्थित ऐतिहासिक फांसी घर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। कारण है माफिया अतीक अहमद के बेटे को इस उच्च सुरक्षा वाली बैरक में स्थानांतरित किया जाना, जो कभी फांसी पाए कैदियों की अंतिम रात का गवाह हुआ करता था।

दरअसल, बीते दिनों अतीक अहमद के बेटे के बैरक से नकदी बरामद की गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उसे फांसी घर की बैरक में शिफ्ट कर दिया। यह वही खंडहरनुमा इमारत है जहां कभी भारत के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह को भी फांसी दी गई थी।

Read  पारिवारिक हैवानियत: पत्नी-बेटों ने पेड़ से बांधकर मरने तक पीटा, वीडियो ने पत्नी और बेटे को किया बेनकाब

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि यह फांसी घर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि भारत की आजादी की गवाही देने वाली एक ऐतिहासिक धरोहर भी है।

1927 में काकोरी कांड के तहत दोषी पाए गए क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह को 19 दिसंबर 1927 को यहीं फांसी दी गई थी।

जहां राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर, अशफाक उल्ला खान को फैज़ाबाद और राजेंद्र लाहिरी को गोंडा जेल में फांसी दी गई, वहीं रोशन सिंह को प्रयागराज की नैनी जेल में फांसी दी गई थी।

फांसी पर लगी रोक और जेल की वर्तमान स्थिति

1989 के बाद से इस जेल में किसी को फांसी नहीं दी गई है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार, आखिरी बार 18 नवंबर 1989 को रायबरेली के भवानीगढ़ निवासी बाबूलाल, अशर्फी और श्रीकृष्ण को हत्या के आरोप में फांसी दी गई थी।

इसके बाद फांसी की सजा पर प्रभावी रोक लगने से यह हिस्सा वीरान और बंद सा पड़ा रहा।

Read  36 साल के युवक पर जानलेवा वार, इंसाफ की जंग शुरू, थाने की चुप्पी, भीम आर्मी की हुंकार

हालांकि, यह हाई सिक्योरिटी बैरक अब भी विशेष मामलों में उपयोग में लाई जाती है। विशेषकर ऐसे कैदी जो जेल में अनुशासन भंग करते हैं या जिनकी सुरक्षा को लेकर विशेष खतरा होता है, उन्हें यहां शिफ्ट किया जाता है।

जेल प्रशासन की नई रणनीति

सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन अतीक अहमद के बेटे को इस बैरक में इसलिए लाया है क्योंकि यह बाकी कैदियों से बिल्कुल अलग-थलग है और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

यह निर्णय प्रशासन की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें हाई-प्रोफाइल या उपद्रवी कैदियों को मुख्यधारा से अलग रखा जाता है।

नैनी सेंट्रल जेल का फांसी घर, जो कभी क्रांतिकारियों की शहादत का प्रतीक था, अब फिर से चर्चा में है। भले ही फांसी की सजा आज निष्क्रिय हो चुकी हो, परंतु इस स्थान का ऐतिहासिक और मनोवैज्ञानिक महत्व आज भी उतना ही जीवंत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

फर्जी दस्तखत, फर्जी मरीज, फर्जी खर्च! डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सरकारी योजना को बनाया पैसा उगलने की मशीन

चित्रकूट के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह पर लगे भारी वित्तीय अनियमितताओं और आयुष्मान योजना के दुरुपयोग के आरोप। पढ़ें...

नगर प्रशासन और तहसील की लापरवाही से फूटा जमीनी विवाद का गुस्सा, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत परिवार पर जानलेवा हमला

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला। चार साल से प्रशासन...
- Advertisement -spot_img
spot_img

अस्पताल में मानवता शर्मसार: ऑक्सीजन के लिए तड़पता मरीज ज़मीन पर बैठा, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ सदर अस्पताल में एक टीबी मरीज की ज़मीन पर बैठकर ऑक्सीजन लेने की वायरल तस्वीर ने प्रदेश...

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...