Sunday, July 20, 2025
spot_img

मऊ में परिवहन विभाग का अभियान: 7 बसो और 11 ऑटो का चालान, 3 ऑटो सीज

मऊ में परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अनाधिकृत बसों और परमिट उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। 42 वाहनों की जांच में 7 बसों और 11 ऑटो का चालान, 3 ऑटो सीज किए गए।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

मऊ, उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मऊ जिले में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान खास तौर पर उन टूरिस्ट बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों के विरुद्ध था, जो अनधिकृत रूप से अनुमन्य मार्गों से हटकर संचालित हो रहे थे या परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर रहे थे।

अभियान के अंतिम दिन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मऊ हरिशंकर पाण्डेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दोहरीघाट ए.के. मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशल ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 42 वाहनों की जांच की गई।

परिणामस्वरूप, 7 टूरिस्ट बसों और 11 ऑटो रिक्शाओं का चालान किया गया। इतना ही नहीं, नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 3 ऑटो रिक्शाओं को संबंधित थानों में सीज भी किया गया।

Read  मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी पर कानून का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट और बढ़ा इनाम

इसके अलावा, परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान मऊ जिले में अवैध परिवहन को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...
- Advertisement -spot_img
spot_img

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...