Sunday, July 20, 2025
spot_img

पॉक्सो और दुष्कर्म मामलों में यूपी का बांदा जिला सबसे आगे, पांच महीने में 61 केस दर्ज

बांदा जिले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी। पांच महीनों में दर्ज हुए 61 मामले, मासूम बच्चियों तक नहीं सुरक्षित। पुलिस कार्रवाई के बावजूद रोकथाम पर सवाल।

संजय सिंह राणा के साथ राधेश्याम प्रजापति की रिपोर्ट

बांदा(उत्तर प्रदेश)। चित्रकूट धाम मंडल के जिलों में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट से जुड़े मामलों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। खासकर बांदा जनपद लगातार इन अपराधों में शीर्ष पर बना हुआ है। जनवरी से मई 2025 तक, मात्र पांच महीनों में मंडल में पॉक्सो के 157 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 61 केस अकेले बांदा जिले से हैं। यह संख्या न सिर्फ नारी सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है, बल्कि पुलिस और प्रशासन की सशक्तिकरण मुहिम की हकीकत भी उजागर करती है।

दरिंदगी का शिकार मासूम, चिल्ला थाना क्षेत्र में एक और बच्ची की मौत

सबसे हृदयविदारक मामला चिल्ला थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां एक मासूम बच्ची दरिंदों की हैवानियत का शिकार बनी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना बताती है कि आरोपी अब उम्र नहीं देख रहे — नाबालिग बच्चियां तक इन घिनौने अपराधों का शिकार बन रही हैं।

Read  महराजगंज में शौचालय की टंकी से निकले 70 सांप, गांव में मचा हड़कंप

महज आंकड़े नहीं, हर केस एक दर्दनाक कहानी

बांदा में हर महीने औसतन 31 पॉक्सो से संबंधित घटनाएं हो रही हैं, यानी हर दिन एक से अधिक बच्ची की अस्मिता लूटी जा रही है। वहीं, पूरे मंडल में पांच महीनों में 29 दुष्कर्म के मामले भी दर्ज हुए हैं। अकेले बांदा में हर महीने कम से कम दो महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं।

महज कार्रवाई नहीं, रोकथाम की जरूरत

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय होकर मुकदमा दर्ज कर रही है और कई मामलों में आरोपियों को जेल भी भेजा गया है। लेकिन सवाल यह है कि अपराध की पृष्ठभूमि तैयार होने से पहले पुलिस और समाज कहां थे?

पुलिस को अक्सर इन मामलों की भनक तभी लगती है जब पीड़िता या उसका परिवार थाने का रुख करता है। कई बार आरोपी करीबी रिश्तेदार या जान-पहचान के होते हैं, जिससे समय रहते हस्तक्षेप नहीं हो पाता।

प्रभारी डीआईजी ने माना – स्थिति चिंताजनक

Read  भूमाफिया प्रधान और ठेकेदार की दबंगई के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के प्रभारी डीआईजी पलाश बंसल ने माना कि बांदा की जनसंख्या अधिक होने के चलते अपराध के मामले ज्यादा प्रकाश में आते हैं। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अपराधियों की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को भी तेज करने के लिए कहा गया है।

यह सिर्फ कानून का मामला नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, नैतिकता और सुरक्षा तंत्र की विफलता की तस्वीर है। पुलिस के आंकड़े तो सिर्फ दर्ज मामलों को दर्शाते हैं, लेकिन हकीकत इससे भी ज्यादा भयावह हो सकती है। वक्त है कि समाज, पुलिस और प्रशासन मिलकर ऐसी मानसिकता के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...
- Advertisement -spot_img
spot_img

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...