Monday, July 21, 2025
spot_img

अखिलेश यादव की राजनीति संकट में, न आरक्षण न संविधान खतरे में: राजीव पासवान

आजमगढ़ में लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ना आरक्षण खतरे में है, ना संविधान, बल्कि सपा की राजनीति खतरे में है। जानिए तरवां कांड पर उनका क्या कहना है।

आजमगढ़ – लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि

“ना तो आरक्षण खतरे में है और ना ही संविधान, बल्कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दुकान खतरे में है।”

यह बयान उन्होंने रविवार को शहर के बेलइसा मोहल्ले स्थित एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले चुनावों में सपा का जनाधार समाप्त हो जाएगा क्योंकि जनता अब उनकी हकीकत समझ चुकी है।

तरवां कांड पर लोजपा का कड़ा रुख

इसके साथ ही राजीव पासवान ने तरवां थाना परिसर में मृत युवक के परिजनों से मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के लिए पुलिस पूरी तरह से जिम्मेदार है। लोजपा ने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Read  हिरासत में आत्महत्या से भड़का गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

आगामी चुनाव में लोजपा की भूमिका अहम

राजनीतिक समीकरणों की बात करते हुए राजीव पासवान ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में बिना लोजपा के सहयोग के कोई भी सरकार नहीं बन पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी का ग्राफ गिर चुका है और जनता ने उन्हें नकारना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री से मिलेंगे राजीव पासवान

तरवां कांड पर न्याय दिलाने के लिए उन्होंने कहा कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

➡️जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

न्यूज़ पोर्टल को गैरकानूनी बताना कानून की अवहेलना है—पढ़िए सच्चाई

जगदंबा उपाध्याय की खास रिपोर्ट हाल के दिनों में एक भ्रामक और तथ्यविहीन खबर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और कुछ पोर्टलों पर बड़ी तेजी से फैल...

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...
- Advertisement -spot_img
spot_img

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...