Sunday, July 20, 2025
spot_img

पदोन्नति के बदले ली मोटी रकम, सजातीय कर्मी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधान सहायक ने की करोड़ों की हेराफेरी

चित्रकूट में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप। सपा नेता ने सजातीय कर्मी को लाभ पहुंचाने और फर्जी प्रमोशन दिलाने का लगाया आरोप, जांच की मांग।

संजय सिंह राणा की रिपोर्ट

चित्रकूट। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त शासन के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर दिखाई देती है। जनपद चित्रकूट के विकास भवन में भ्रष्टाचार की एक और परत खुलती नजर आ रही है, जहां मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक रामानुज त्रिपाठी पर सरकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी कर सजातीय कर्मी को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

सपा नेता ने शासन को लिखा पत्र, जांच की मांग की

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतलाल गुप्ता ने इस मामले को लेकर आयुक्त ग्राम्य विकास सहित मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजते हुए प्रधान सहायक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में प्रधान सहायक रामानुज त्रिपाठी ने सजातीय कर्मी अम्बरीष त्रिपाठी, जो तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी थे, की प्रतिकूल प्रविष्टियों को नजरअंदाज कर उन्हें पदोन्नति दिलाने के लिए भ्रामक सूचना भेजी थी।

Read  ‘अधिकारियों की मिलीभगत’ का आरोप, लेकिन न कोई दस्तावेज़, न जवाबदार की आवाज़! कैसी है ये पत्रकारिता? 

फर्जी प्रविष्टियों के आधार पर मिली पदोन्नति

जानकारी के अनुसार, अम्बरीष त्रिपाठी की वर्ष 2009-10, 2011-12 और 2012-13 की प्रविष्टियाँ प्रतिकूल थीं, जिन्हें जिला विकास अधिकारी कार्यालय ने पहले ही दर्ज किया था। लेकिन प्रधान सहायक रामानुज त्रिपाठी ने कार्यालय पत्रांक संख्या 937, दिनांक 22/08/2019 के माध्यम से इन प्रविष्टियों को “उत्तम” व “उत्कृष्ट” में बदलकर ब्राड शीट में दर्शाया और पदोन्नति के लिए आयुक्त कार्यालय को गलत सूचना भेज दी। इसके एवज में कथित रूप से मोटी रकम की वसूली की गई।

स्थानांतरण के बावजूद पद पर कायम

सूत्रों की मानें तो रामानुज त्रिपाठी का स्थानांतरण भी हो गया था, लेकिन पैसे और राजनीतिक रसूख के चलते वह अब तक चित्रकूट जिले में ही पद पर बने हुए हैं। यह प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की धज्जियों का स्पष्ट प्रमाण है।

अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, उठ रहे सवाल

सबसे अहम बात यह है कि सपा नेता द्वारा लगातार शिकायतों और पत्राचार के बावजूद अभी तक शासन या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है बल्कि शासन की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।

Read  ग्राम रोजगार सेवक रामप्रसाद यादव कैसे बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक? जांच की उठ रही मांग

अब देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराएगा, या फिर भ्रष्टाचार का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब ग्रामीण बच्चों के लिए भी सुलभ… ग्राम प्रधान की दूरदर्शी सोच से शिक्षा को मिला नया आयाम…

✍ संजय सिंह राणा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत रैपुरा (चित्रकूट) में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हो चुका है।...

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...
- Advertisement -spot_img
spot_img

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...