Monday, July 21, 2025
spot_img

शाम को आएगी बारात, लेकिन दुल्हन बैठी धरने पर ? वजह प्रेरणास्पद है, लेकिन हैरान कर देगी

बागपत की एक दुल्हन शादी से पहले पिता की ज़मीन बचाने के लिए धरने पर बैठ गई। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण हो रही ज़मीन को लेकर उठे इस मामले ने पूरे गांव का ध्यान खींचा है।

बागपत, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपनी शादी से ठीक पहले अपने पिता की ज़मीन बचाने के लिए धरना दे दिया। यह मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल-जलालपुर गांव का है, जहां वंशिका नामक युवती ने अपने हाथों में मेहंदी लगाए हुए सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बना विवाद की वजह

दरअसल, सरकार दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण के लिए ज़मीन अधिग्रहण कर रही है। वंशिका के परिवार का कहना है कि वे पहले ही पांच एकड़ ज़मीन इस परियोजना के लिए दे चुके हैं। बावजूद इसके, अब सरकार उनकी बची हुई एक बीघा ज़मीन भी अधिग्रहित करना चाहती है, जिस पर इस समय गेहूं की फसल खड़ी है।

Read  लौटी कुदरत की मार, कहर बनी बारिश: मजदूर बहे, सड़कें टूटी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दुल्हन का दो टूक ऐलान – “ज़मीन नहीं जाएगी!”

वंशिका ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह शादी जरूर करेंगी, लेकिन अपने पिता की ज़मीन गंवा कर नहीं। उनका यह साहसिक कदम न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय बन गया है। शादी से एक दिन पहले, जब अधिकांश लड़कियां सजने-संवरने में व्यस्त होती हैं, वंशिका प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों को लौटना पड़ा खाली हाथ

जैसे ही अधिकारियों को इस धरने की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और वंशिका को समझाने की कोशिश की। हालांकि, गांव वालों और वंशिका के तीखे विरोध के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। गांव वालों का कहना है कि सरकार पहले ही बहुत ज़मीन ले चुकी है, अब जो बचा है, उसे भी छीनना न्यायसंगत नहीं है।

गांव में बनी चर्चा का विषय

वंशिका का यह कदम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उसकी सराहना कर रहे हैं और उसके साहस को सलाम कर रहे हैं। वंशिका का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे धरने से नहीं उठेंगी।

Read  बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा वार: 41 ओवरलोड ट्रक सीज, मचा हड़कंप

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि ज़मीन से जुड़ी संवेदनाएं केवल पुरुषों की नहीं होतीं, बेटियां भी अपने हक के लिए खड़ी हो सकती हैं। वंशिका की यह लड़ाई न सिर्फ ज़मीन के लिए है, बल्कि यह एक संदेश है कि न्याय के लिए आवाज़ उठाना हर नागरिक का अधिकार है।

➡️ ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

नाम की राजनीति पर भड़की जनता—हरदोई को चाहिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य… संस्कार नहीं

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का नाम बदलकर "प्रह्लाद नगरी" करने के प्रस्ताव ने राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है। जानिए...

फर्जी दस्तखत, फर्जी मरीज, फर्जी खर्च! डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सरकारी योजना को बनाया पैसा उगलने की मशीन

चित्रकूट के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह पर लगे भारी वित्तीय अनियमितताओं और आयुष्मान योजना के दुरुपयोग के आरोप। पढ़ें...
- Advertisement -spot_img
spot_img

नगर प्रशासन और तहसील की लापरवाही से फूटा जमीनी विवाद का गुस्सा, भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत परिवार पर जानलेवा हमला

अर्जुन वर्मा की रिपोर्ट  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर हमला। चार साल से प्रशासन...

अस्पताल में मानवता शर्मसार: ऑक्सीजन के लिए तड़पता मरीज ज़मीन पर बैठा, अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ सदर अस्पताल में एक टीबी मरीज की ज़मीन पर बैठकर ऑक्सीजन लेने की वायरल तस्वीर ने प्रदेश...