Sunday, July 20, 2025
spot_img

आजमगढ़ के कमरावा गांव में न्यू फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंफ्राटेक कार्यालय का भव्य शुभारंभ

आजमगढ़ के कमरावा गांव में न्यू फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंफ्राटेक के नए कार्यालय का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

आजमगढ़ (समाचार दर्पण ब्यूरो/जगदम्बा उपाध्याय)विकासखंड मुहम्मदपुर के कमरावा गांव में न्यू फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंफ्राटेक के नये कार्यालय का भव्य उद्धाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में गांव और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व जिलाध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से गुलदस्तों और मालाओं से गर्मजोशी भरा स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

न्यू फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंफ्राटेक के प्रमुख अब्दुल रहमान उर्फ जियाउर रहमान ने जानकारी दी कि कंपनी का हेड ऑफिस E-2/88, सुशांत गोल्फ सिटी, अंसल (लखनऊ) में स्थित है।

Read  डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राथमिकता ग्राहकों को विश्वसनीय, वैध और सुविधा जनक प्लॉट उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया, “हम पहले कब्जा और फिर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अपनाते हैं, जिससे ग्राहक को पूर्ण संतुष्टि मिलती है। प्लॉट जिला पंचायत द्वारा पास नक्शे के अनुसार दिए जाते हैं।”

ग्रामीणों की सुविधा हेतु कंपनी ने फरीदगंज, कमरावा (आजमगढ़) में स्थानीय ब्रांच कार्यालय भी खोला है। इच्छुक ग्राहक वहां जाकर मासिक आसान किस्तों पर प्लॉट के विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग

हाफिजुर रहमान बबलू, सफीक अहमद, मुस्ताक अहमद, शहजाद खान, अब्दुल करीम, ओसामा, आदिल शोनू, रूस्तम शेख, अफजल शेख (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी), अहमद शैफ खान (राष्ट्रीय सचिव, सपा), शिवम सिंह, लाल बहादुर गौतम, अरविंद पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यू फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंफ्राटेक की यह पहल आजमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में नवीन रोजगार और आवासीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Read  आजमगढ़ के मेहनाजपुर में लहराया भगवा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...
- Advertisement -spot_img
spot_img

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...