Sunday, July 20, 2025
spot_img

गोंडा की धरती पर लौटा इतिहास : फिजी से पूर्वजों की खोज में पहुंचे राजनयिक

फिजी में भारत के उप उच्चायुक्त नीलेश रोनिल कुमार अपने पूर्वजों की खोज में गोंडा के मनकापुर स्थित गांव पहुंचे। गांव के परिजनों से मिलकर हुए भावुक, साथ में पत्नी और बच्चों ने भी की पूजा-अर्चना।

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

मनकापुर(गोंडा)। भारत में फिजी दूतावास के उप उच्चायुक्त नीलेश रोनिल कुमार बुधवार को अपने पूर्वजों की खोज में गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र स्थित उपाध्यायपुर ग्रंट गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरी खुशी और भावुकता व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी अंजना रेड्डी और बेटे मयंक व प्रणव भी मौजूद थे।

दरअसल, ग्राम अगया दतौली निवासी सुकई चौहान को अंग्रेज हुकूमत ने सन 1908 में जबरन फिजी ले जाया था। ग्रामीणों के अनुसार, सुकई के भाई रतन अंग्रेजों से बचने के लिए जंगलों में छिप गए थे और बाद में उन्होंने उपाध्यायपुर ग्रंट के बलुवा गांव में अपना निवास स्थापित किया।

वहीं, सुकई की पांचवीं पीढ़ी से संबंधित नीलेश रोनिल कुमार, फिजी में जन्मे और पले-बढ़े। वे वर्तमान में पिछले सात वर्षों से भारत में फिजी दूतावास में उप उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भारतीय दूतावास की ओर से प्राप्त इमीग्रेशन पास के माध्यम से अपने पूर्वजों के गांव की जानकारी प्राप्त हुई थी।

Read  राम की नगरी में रावण जैसी हरकत… जमीनें ले रही हैं एक के बाद दूसरी जान, एक नई मौत से हिला इलाका

जैसे ही उन्हें इस ऐतिहासिक कड़ी का पता चला, उन्होंने भारत दौरे के दौरान अपने परिवार के साथ गांव का दौरा किया। गांव पहुंचने पर उन्होंने अपने चचेरे परदादा हरीराम से भेंट की। परिवार से मिलकर वे भावुक हो उठे और गांव के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। परिजनों ने उन्हें स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए, जिससे यह क्षण और भी विशेष बन गया।

नीलेश रोनिल कुमार की यह यात्रा न केवल एक भावनात्मक मिलन थी, बल्कि भारत और फिजी के ऐतिहासिक संबंधों की एक सजीव झलक भी प्रस्तुत करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

डिजिटल जाल में फंसा इंसान: जब एक वीडियो कॉल आपकी ज़िंदगी बदल देता है

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 21वीं सदी का इंसान जितना आगे तकनीक में बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से उसके जीवन में खतरे भी गहराते...

स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, बच्चों-अभिभावकों संग गेट पर धरना

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ आंदोलन तेज, प्राथमिक विद्यालय पल्हनी को बंद करने के फैसले के विरोध में बच्चों-अभिभावकों संग जोरदार...
- Advertisement -spot_img
spot_img

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष

लायंस क्लब आज़मगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। ओम प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष। पर्यावरण संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक पौधरोपण अभियान चलाने का...

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...