Sunday, July 20, 2025
spot_img

वेतन विसंगतियों पर जल निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांध कर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बांदा में छह माह से वेतन न मिलने और वेतन भत्तों में हो रही विसंगतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

सुशील मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों और कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। विगत छह माह से वेतन नहीं मिलने और महंगाई भत्तों में भारी असमानता को लेकर शुक्रवार को बांदा जनपद में जल निगम कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर किया गया था। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शासन जल निगम (नगरीय) के साथ लगातार वेतन और भत्तों को लेकर भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।

ज्ञापन का नेतृत्व करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एस. के. सिंह ने कहा

“विगत छह माह से जल निगम (नगरीय) के कर्मचारियों को वेतन और भत्ते नहीं मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अन्य राज्यकर्मियों को 252% महंगाई भत्ता दे रही है, जबकि हमें मात्र 212% यानी 40% कम भत्ता दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीण जल निगम को 246% भत्ता दिया जा रहा है, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।”

Read  14 दिन में उजागर हुआ वहशीपन: भाई की हैवानियत ने बहन की जिंदगी तबाह की

उन्होंने आगे कहा कि राज्य कर्मचारियों की तरह जल निगम को भी 1 जनवरी 2016 से सप्तम वेतनमान लागू किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार षष्टम वेतनमान का एरियर तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए। साथ ही अनुकंपा नियुक्तियों को पुनः प्रारंभ किया जाए, जो लंबे समय से अघोषित रूप से बंद हैं।

कर्मचारियों की अन्य प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • राज्य कर्मियों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना
  • जल निगम का पूर्ववत एकीकरण बहाल करना
  • संयोजक जी.पी. शैलेन्द्र ने स्पष्ट चेतावनी दी कि

“यदि सरकार ने जल्द हमारी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो हम सभी कर्मचारी 17, 18 और 19 जुलाई को लखनऊ मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।”

इस विरोध कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एन. के. जैन, विजय राम, ओ. पी. सिंह परमार, दिनेश चतुर्वेदी, रामदयाल समेत करीब 50 कर्मचारी और पेंशनधारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...
- Advertisement -spot_img
spot_img

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...